उत्तराखंड

केदारनाथ में बनेगा पुरातात्विक संग्रहालय

देहरादून/डीबीएल संवाददाता। केदारनाथ में परिसर में भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं का नया संग्रहालय बनाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करने पहुंचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेवलपमेन्ट ऑफ म्यूजियम एंड कल्चरल स्पेसेज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार राघवेंद्र सिंह के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा केदारनाथ धाम का भ्रमण किया। उत्पल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि भ्रमण के दौरान सी.ई.ओ संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार राघवेंद्र सिंह द्वारा सुझाव दिया गया कि केदारनाथ परिसर में भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं का नया संग्रहालय बनाया जाए।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न संग्रहालयों में भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाएं संग्रहित हैं। इसी प्रकार केदारनाथ में भी तीर्थ यात्रियों के दर्शन हेतु भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं एवं प्रतिमाओं को रखा जा सकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ धाम में विभिन्न राज्यों में उपलब्ध मूर्तियों का एक ओपन एयर म्यूजियम स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button