उत्तराखंड

साहिया में कूड़े कचरे के अंबार से दम तोड़ रही अमलावा नदी

साहिया। जौनसार बावर क्षेत्र के साहिया कस्बे के बीचां बीच बहने वाली अमलावा नदी का पानी कूड़े कचरा फेंके जाने से बुरी तरह प्रदूषित होता जा रहा है। साहिया बाजार का सारा कचरा नदी में फेंका जा रहा है। कुछ जागरूक लोगों की लाख कोशिशों के बाद भी नदी में कचरा फेंकने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।

पूर्व में भी नदी बचाओ, नदी स्वच्छ रखना स्लोगन के साथ कुछ शिकशण संस्थाएं, व्यापार मंडल, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व तहसील स्तर के कर्मचारियों सहित स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा चुका है। इसके अलावा साहिया में आने वाले पर्यटकों को भी नदी में कूड़ा न फेंकने को लेकर प्रधान द्वारा साहिया में जगह-जगह स्वच्छता से सम्बधित स्लोगन भी लिखवाये गए बावजूद इसके नदी में कूड़ा फेंकना बदस्तूर जारी है। जबकि यही नदी आगे जाकर यमुना नदी में मिलती है। साथ ही कालसी क्षेत्र में इस नदी के पानी का इस्तेमाल भी किया जाता है।

प्रधान मोहन शर्मा ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को भी लिखित में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई है। उन्होंने तहसील प्रशासन से नदी में कूड़ा डालने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। ताकि नदी की निर्मल धारा स्वच्छ बनी रहे और आम जन मानस को नदी के स्वच्छ जल का उपभोग करने में कोई दिक्कत न हो।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Sahiya, Amlava River Garbage Dump

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button