उत्तराखंड

कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक का जन्मदिवस

पुरोला /डीबीएल संवाददाता | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक राजकुमार का 55 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ केक काटा और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर विधायक राजकुमार ने कहा कि जनता जनार्दन ही उनकी ताकत है। एक राजनेता का जीवन जनता को समर्पित होता है। विधायक ने इस मौके पर सरकार के अच्छे दिनों के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है, किसानों के कर्ज माफ करने के लिए सरकार के पास धन नहीं है, भले ही सरकार के खजाने से सरकार के नुमाइंदे बंदरबांट करके डकार रहे हैं। लेकिन सरकार के पास विकास का कोई खाका नहीं है, वहीं उन्होंने क्षेत्र के साथ उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हम लोगों के साथ पक्षपात कर रही है। जिसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर सरकार की कुटनीतियों को घर-घटर तक पंहुचाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीएल हिमानी, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी,महिला कांग्रेस की सचिव मीना सेमवाल, मोहब्बत सिंह नेगी, रावत, धीरपाल सिंह रावत, किशन सिंह , दिनेश खत्री, जयेन्द्र सिंह, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश गुसाईं, बिहारी लाल, अम्बिका देवी, नारायणी देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button