उत्तराखंड

कालसी-चकराता मार्ग पर 11 घंटे ठप रहा यातायात

साहिया। कालसी-चकराता की लाइफ लाइन कहा जाने वाला कालसी-चकराता मोटर मार्ग जरेड के पास भूस्खलन के चलते गुरूवार रात को बंद हो गया। ग्यारह घन्टे की कड़ी मुशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो पाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जरेड के समीप पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण मार्ग पर पिछले कई दिनों से यातायात बार-बार बंद हो रहा है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बार-बार यातायात बंद होने के कारण काश्तकारों की नगदी फसलें मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से गांव के लोगों को पगडंडी के रास्ते कठिन सफर तय करना पड़ रहा है। बीते तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवागमन ठप होने से जरूरत के समान की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun,  Kalsi-Chakrata Route,  Traffic

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button